फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मी से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

सरसावा। कूड़ा उठाने को लेकर नगर पालिका सफाईकर्मी के साथ युवक द्वारा की गई मारपीट से नाराज अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को थाने पहुंचे ओमपाल पुत्र फूल सिंह निवासी बुडेड़ा ने बताया कि वह नगर पालिका में ठेका प्रथा पर सफाईकर्मी हैं। रविवार की सुबह मोहल्ला मिरधान में सफाई कर रहा था। तभी कूड़ा उठाने को लेकर मोहल्ले के साहिल पुत्र भुट्टू से उसकी कहासुनी हो गई। जब उसने रोकने का प्रयास किया तो साहिल ने मारपीट करते जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। घटना की खबर लगते ही अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस से जुड़े दर्जनों लोग थाना सरसावा पहुंचे, जहां उन्होंने विरोध जताते हुए आरोपी को दो दिन में गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर सभासद डॉ दिनेश कल्याण, सन्नी लोहट, भोपाल, राकेश, यशपाल पुहाल के अलावा आजाद समाज पार्टी के सचिन खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें