पराली जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ रिपोर्ट
चिलकाना। पराली जलाने पर चिलकाना क्षेत्र के तीन किसानों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी नवीन राठौर की तहरीर के आधार पर वहीद पुत्र गफूर, मुनव्वर पुत्र मनसब तथा गयूर पुत्र गालिब निवासीगण दबहेड़ा कलां के खिलाफ खेतों में कृषि अवशेष पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मुकदमों में पकड़ी गई शराब को नष्ट किया
फोटो-1
चिलकाना। थाना चिलकाना में 120 मुकदमों में पकड़ी गई शराब का कोर्ट के आदेश पर नष्ट किया गया। बृहस्पतिवार को थाना चिलकाना पर आईपीएस एएसपी अली अब्बास की मौजूदगी में अवैध शराब को नष्ट किया गया। एएसपी ने बताया कि थाने में शराब संबंधी 120 मुकदमे दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश पर वर्ष 2019 के 13 मुकदमों तथा 2020 के 107 मुकदमों में पकड़ी गई शराब को थाना परिसर में ही भूमि में गहरा गड्डा खुदवा कर नष्ट किया गया। इस अवसर पर आबकारी निरीक्षक विर्देश कुमार, थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा, राजवीर सिंह, विनय तोमर आदि मौजूद रहे।
फोटो-2
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पशु पैठ का उद्घाटन
नागल। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव बसेड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष डा महेंद्र सैनी ने साप्ताहिक पशु पैठ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र को ऐसे पशु मेले की आवश्यकता थी जिससे क्षेत्रवासी अपनी पसंद अनुसार पशुओं का क्रय विक्रय कर सकें। इस अवसर पर पशु चिकित्सक राजेश शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पवन सवंई, संजय त्यागी, विकास दीक्षित, मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, दारा सिंह, सोनू सैनी, कुलदीप, रोहताश, शमशेर सैनी, इरफान, इमरान, जुल्फान आदि मौजूद रहे।
टूटी नालियों नहीं हुई मरम्मत
फोटो-3
नागल। गांव उमाही में टूटी पड़ी नालियों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण राव खालिद, परवेज, यासीन, उस्मान, इंतजार प्रधान, जुबेर, मुबारिक, सुभाष, पलटू आदि का कहना है कि पिछले एक वर्ष से उनके मोहल्ले की नाली टूटी पड़ी है, जिसके कारण पानी निकासी बाधित हो रही है। रुके हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिसके कारण हर समय संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। ग्राम प्रधान को कई बार समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन कोई निदान नहीं हो पा रहा है। उधर, ग्राम प्रधान पति मुमताज का कहना है जल्द ही नालियों की मरम्मत करा दी जाएगी।