फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे काॅलोनी क्वार्टरों का किराया 20 फीसदी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने कर्मचारियों के क्वार्टरों का किराया 20 फीसदी तक बढ़ा दिया है। रेलवे बोर्ड ने नई दरों के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल पांच श्रेणियों के किराये में बदलाव हुआ है। किराये में बढ़ोत्तरी होने से कर्मचारियों पर बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे में पुराने और नए करीब 1500 क्वार्टर हैं। वहीं कोठियों की संख्या भी करीब 50 है। इन क्वार्टरों और कोठियों में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रत्येक महीने किराया लिया जाता है, जो उनके वेतन से काट लिया जाता है। रेलवे क्वार्टरों का हर महीने किराया 120 से 200 रुपये तक और कोठी का किराया तीन से चार हजार रुपये के बीच है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 25 स्क्वायर मीटर के घर के लिए जहां रेलवे कर्मचारी से 100 रुपये प्रति महीने किराया लिया जाते थे, अब इस क्षेत्रफल के क्वार्टर का किराया 120 रुपये हो गया है। इसी प्रकार 25 से 30 स्क्वेयर मीटर का 150, 30 से 35 का 190, 35 से ऊपर तक का 200, 45 तक का 250, 45 से 50 का 280, 50 से 55 का 310 रुपये प्रतिमाह होगा। क्वार्टर के किराए का नया प्रावधान चतुर्थ वर्गीय रेलकर्मी से लेकर आरपीएफ जवान और क्लास वन पदाधिकारियों पर एक समान लागू होंगे।
विज्ञापन

- वर्जन
रेलवे क्वार्टरों के किराये में वृद्धि के आदेश मिल गए हैं। इसके बारे में संबंधित अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। कुल पांच श्रेणियों में किराये में बदलाव हुआ है। - नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें