सहारनपुर। कोरोना काल में लोगों के मन मेेें पैदा हो रहे भय, उदासी जैसे नकारात्मक भावों को दूर करने के लिए ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सकारात्मक रहने के लिए योग साधना करने के टिप्स दिए गए।
मंगलवार को पंजाबी महा संगठन की ओर से आयोजित वर्चुअल कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक मिलन मेहता ने योग की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए बताया कि आपदा की इस घड़ी में योग साधना करके मन में आ रहे नकारात्मक भावों को दूर किया जा सकता है ।
पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि संक्रमित परिवारों की यथासंभव मदद की जाएगी। संगठन अध्यक्ष योगेश दुआ ने कहा कि जो लोग करोना से संक्रमित हो गए है हमें उनका हौसला बढ़ाना है। जिससे उनके मन में नकारात्मक विचार पैदा ना हो सकें। वरिष्ठ व्यापारी नेता राजकुमार मक्कड़ और रवि जुनेजा आदि ने भी विचार रखे।
इस दौरान राकेश नरूला, मदन लांबा, राकेश ढींगड़ा, आशु गांधी, निशांत गुलाटी, अश्वनी मेहता, सागर कटारिया, सागर चोपड़ा, मनीष वाधवा, रमेश शर्मा, नितिन ग्रोवर, सोनू जुनेजा, सुभाष गांधी, अशोक अरोड़ा, सुरेंद्र नागपाल, संजय ढींगडा, अंशुल मोंगा, आशीष चुग, जतिन दुआ, सागर चोपड़ा, तरुण अरोड़ा, भारत भूषण गगनेजा, सनी विज आदि उपस्थित रहे।