फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से शहर के विकास पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के चलते शहर के विकास की गति को ब्रेक लगा है। निगम के 100 से अधिक निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया लटक गई है। जो टेंडर दस मई तक पूर्ण हो जाने थे, उनके लिए अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में शहर में सौ से अधिक निर्माण कार्य होना प्रस्तावित है, जिनमें सड़क, पुलिया, नाला और नालियां, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य आदि शामिल हैं। मगर कोरोना की दूसरी लहर में टेंडर की प्रक्रिया लटक गई है। फिलहाल टेंडर को लेकर निगम की कोई तैयारी भी नहीं है।
----- वर्जन
सौ से अधिक कार्यों की टेंडर प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की जा सकी है। संक्रमण घटेगा तो टेंडर की प्रक्रिया होगी।
कैलाश सिंह, मुख्य अभियंता, निर्माण, नगर निगम।
ग्रामीण क्षेत्र में नहीं कोई प्रभाव
ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के टेंडरों को लेकर ऐसा कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। जिला ग्राम्य विकास अभियंत्रण विभाग के परियोजना निदेशक दुष्यंत सिंह का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं है, परियोजनाओं पर कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें