फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमाउंट डिपो ने जीती सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देने की ट्रॉफी

विज्ञापन
सूर्या ट्राफी के साथ रिमाउंट डिपो के कर्नल मंगल पांडेय। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मिलिट्री स्टेशनों में सुविधाओं को लेकर मध्य कमान द्वारा आयोजित कराई गई प्रतियोगिता के बी वर्ग में रिमाउंट डिपो सहारनपुर को बेस्ट ग्रीन सेंटर का खिताब मिला है। लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुमन ने रिमाउंट डिपो के कर्नल मंगल सिंह को सूर्या ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

कर्नल मंगल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर 27 फरवरी को जबलपुर के ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रिमाउंट डिपो एंड ट्रेनिंग सेंटर सहारनपुर को बी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं के मामले में विजेता घोषित किया गया। कर्नल मंगल सिंह ने कहा कि इस ट्रॉफी की जीत का रिमाउंट डिपो सहारनपुर के सभी अधिकारियों, सैनिकों और कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने रिमाउंट डिपो परिसर में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को रिमाउंट डिपो को सुंदर और स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें