अस्पताल पुल पर दूर तक टूटे पड़े गमले।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला अस्पताल पुल से हरियाली अचानक गायब हो गई है। पुल पर रखे गमलों को तोड़कर उसमें से पौधे चोरी कर लिए गए है। मजबूरन नगर निगम को बचे हुए गमले उठाकर स्टोर में भेजने पड़े हैं।
नगर निगम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण की मदद से जिला अस्पताल पुल की दोनों साइड में फुटपाथ पर बड़े-बड़े गमले रखवाए थे, जिनमें सुंदर पौधे लगाए गए थे। पौधे सहित एक गमले की कीमत करीब 700 रुपये थी। मगर कोर्ट रोड पुल बंद होने की वजह से जिला अस्पताल पुल पर बढ़ी आवाजाही में कुछ चोरों ने पुल पर रखे करीब 80 गमलों में से 25 से 30 गमलों को तोड़कर उनमें से पौधे चोरी कर लिए। गमलों को तोड़ने की सिलसिला कई दिन तक चला। ऐेसे में शेष गमलों को बचाने के लिए नगर निगम ने बचे गमलों को ट्रॉली में लदवाकर जनमंच परिसर में रखवाया है। निगम के उद्यान प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोर्ट रोड पुल चालू होने के बाद जिला अस्पताल पुल पर गमलों को पुन: रखवाया जाएगा।
अस्पताल पुल पर तोड़ा गया गमला।- फोटो : SAHARANPUR