सहारनपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर बाबा साहब को याद किया।
सदर तहसील में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी अखिलेेश सिंह, एडीएम (इ) डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएफ (एफ) रजनीश मिश्र, एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन ने कार्यक्रम आयोजित बाबा साहब को याद किया। इस दौरान अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर, महासचिव नितिन कुमार शर्मा, रणधीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, अरविंद शर्मा, आदित्य अंगीरस, अशोक पोसवाल, शैलेंद्र जैन मौजूद रहे।
देहरादून चौक स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद हाजी फजलुरर्हमान व पूर्व एमएलसी डॉ. मेघराज जरावरे मुख्य अतिथि रूप में शामिल हुए। इस दौरान अजब सिंह, कुलदीप बालियान, रविंद्र मोल्हू, शारिक खान, नौमान मसूद, हजमा मसूद, नरेश कुमार, करतार सिंह, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आजाद समाज पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया गया। जिलाध्यक्ष जयराम गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। डॉ. बृजपाल सिंह, अजीत गुर्जर, जय राम गौतम, अनिल ओजस्वी, प्रवीण गौतम रहे।
बौद्ध विहार में सतीश गौतम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधायक राजीव गुंबर शामिल हुए। प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रेमनाथ छोकरा, आरके जैन, यशपाल मलिक, डॉ. केके खन्ना, केएल दावड़ा, सुभाष चंद, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। चुनहैटी स्थित दिपांशु कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. गजेंद्र सिंह पुंडीर, प्राचार्य डॉ. डीके शर्मा, डॉ. गौरव राठौर, हिमानी, श्रीवास्तव, जनेश्वर सैनी, सचिन शर्मा मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह, राहुल चौधरी, चंद किरण, सीतामणी, रेशमा, सुनीता, नीतू, लक्ष्मीचंद, विजय, आशीष कुमार मौजूद रहे। जेजेपुरम में जागृति फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद हाजी फजलुरर्हमान, नरेेश गौतम, रविंद्र कुमार मोल्हू, रतिराम गौतम, अरविंद कुमार शामिल हुए। इस मौके पर ट्रस्ट के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। परिगणित जातीय छात्रावास शेरोवाला बाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रब्रंधक राजबल सिंह, राजकुमार, चंद किरण, जोगेंद्र, श्रीपाल, नेत्रपाल मौजूद रहे।
ग्लोकल यूनिवर्सिटी में मनाई डॉ आंबेडकर जयंती
सहारनपुर। ग्लोकल यूनिवर्सिटी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) अखील अहमद, उपकुलपति डॉ. सतीश शर्मा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। मोहम्मद वाजिद ख़ान, डॉ. वसीम अहमद, डीन डॉ. वीर नारायण ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डिस्कशन प्रतियोगिता कराई गई। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एन के गुप्ता, उपकुलपति डॉ राव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रेशमा ताहिर, डॉ. अतीका बनो निर्णायक मंडल में रहे।
रोडवेज वर्कशॉप डा भीमराव अंबेडकर जयंती पर विचार रखते आरएम अनिल कुमार- फोटो : SAHARANPUR
बसपा कार्यालय डा भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित गोष्ठी में विचार रखते बसपा सांसद हाजी फजलुरर्हम- फोटो : SAHARANPUR
जेजेपुरम में डा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाते जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR