वैष्णोधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव में पूजा अनुष्ठान करते श्रद्वालु
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। शक्तिपीठ वैष्णोधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के चौथे दिन कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
अंबाला रोड पर ग्राम गोविंदपुर के समीप अष्टादशभुजा वैष्णोधाम मंदिर के नवम वार्षिकोत्सव के चतुर्थ दिन गणेश पूजन, सर्वतोभद्र पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, पितृदेवता पूजन आदि धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। महाविद्वान पंडित चंद्रमोहन अन्थवाल और अन्य विद्वान आचार्य द्वारा धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं को मंत्रों को बोलने के तरीके तथा उनके अर्थ का भी ज्ञान दिया गया। वैष्णो धाम मंदिर के पीठाधीश्वर संजय जी महाराज ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान से केवल मन ही नहीं वातावरण भी शुद्ध होता है। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बोले गए मंत्रों तथा किए गए हवन यज्ञ से वातावरण में फैले दूषित कण स्वाहा हो जाते हैं, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा मनुष्य में नई ऊर्जा का संचार करती है तथा प्रकृति के लिए भी फलदाई होती है। सोमवार को पूजा अनुष्ठान और हवन के मुख्य यजमान के अतिरिक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे। भीम सिंह, चौधरी शक्ति, चौधरी हरीश पंवार, शुभम चौधरी, महेश वर्मा, रमेश धीमान, राजेश गुप्ता, प्रवीण चौधरी, रामकुमार शर्मा, सचिन, हिमांशु गुप्ता, जनकराज, आर्यन वालिया आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।