फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मरीजों को राहत...अब जिला अस्पताल में 24 घंटे जांच की सुविधा शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल का मुख्य गेट
विज्ञापन
- सीटी स्कैन, खून जांच और एक्सरे शामिल, बिना जांच नहीं रुकेगा मरीजों का इलाज
विज्ञापन


- अभी तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही होती थी जांच, मरीज रहते थे परेशान
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में 24 घंटे मरीजों की जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने रोस्टर के अनुसार लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन की ड्यूटी लगाई है ताकि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की जांच कराई जा सके। अभी तक जांच सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होती थी।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है, जिसकी ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी में सीबीसी, डेंगू, मलेरिया व थायरॉइड सहित 80 से अधिक प्रकार की बीमारियों की जांच होती है। इसके अलावा टीबी व एचआईवी की जांच अलग-अलग कक्षों में होती है। पहले खून का सैंपल, एक्सरे और सीटी स्कैन जांच सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होती थी, लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों के खून की जांच, एक्सरे और सीटी स्कैन 24 घंटे हो रहे हैं। 24 घंटे जांच करने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगा दी गई है। अगर मरीज वार्ड में भर्ती है तो वहां तैनात स्टाफ नर्स ब्लड सैंपल एकत्रित करेगी और उसे पैथोलॉजी लैब भेजेगी। मरीज रात के समय इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का भी चिकित्सक के लिखने पर सीटी स्कैन व एक्सरे होगा। ऐसे में मरीज का बिना जांच के इलाज नहीं रुकेगा।



- नहीं जाना पड़ेगा निजी केंद्रों पर, बचेगा जेब खर्च

एसबीडी जिला अस्पताल में 24 घंटे जांच की सुविधा शुरू होने से मरीजों को निजी केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे में समय की बचत होगी। इसके साथ ही जेब खर्च भी बचेगा। मरीजों को जांच के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। रिपोर्ट अगले दिन मिलेगी।
विज्ञापन




वर्जन

अभी तक जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक जांच होती थी, लेकिन अब 24 घंटे एक्सरे, खून जांच और सीटी स्कैन शुरू कर दिए हैं। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है। प्रयास है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सकें। - डॉ. रविप्रकाश, कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें