फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पहियों पर लगा ब्रेक, गर्मी में ट्रेनों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मूतवी-गोरखपुर, जम्मूतवी-कोलकाता समेत आठ ट्रेनें अपने तय समय से लेट आई
विज्ञापन

- अलग-अलग रेलखंडों में ब्लॉक की वजह से ट्रेनें लेट आने के चलते यात्री हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अलग-अलग रेलखंडों में ब्लॉक के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें लेट चल रही हैं। रविवार को जम्मूतवी-गोरखपुर-जम्मूतवी-कोलकाता समेत आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंची। ऐसे में ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
रविवार को जम्मूतवी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4:30 घंटे जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 3:50 घंटे, अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2:09 घंटे की देरी से सहारनपुर आईं। इनके अलावा दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 1:36 घंटे, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना 1:12 घंटे, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर तीन घंटे और मुंबई-अमृतसर गोल्डल टेंपल एक्सप्रेस ने 2:30 घंटे रेलवे स्टेशन पर यात्रियाें को इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी और देहरादून-आनंद विहार वंदेभारत एक्सप्रेस भी समय की पटरी से उतरी। रेलवे स्टेशन पर यात्री पूछताछ केंद्र पर लेट आने वाली ट्रेनों के बारे में जानकारी लेते नजर आए। इसके अलावा कुछ लोग रेलवे के मोबाइल एप पर भी ट्रेनों की लोकेशन देखते रहे। कुछ यात्रियों ने निर्धारित समय पर चल रही ट्रेनों का सहारा लिया और अपने गंतव्य तक पहुंचे। दूर-दराज के यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर रहकर ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें