फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बादल छाए रहने से गर्मी से राहत, 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

Wed, 29 Apr 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपराह्न तक बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। तापमान में भी 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही, लेकिन शाम के समय तेज धूप न लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जनपद में मंगलवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी भी होने की संभावना जताई थी। सोमवार की रात से ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था, क्योंकि हल्की चल रही हवा रात दस बजे तक तेज हो गई थी। मंगलवार की सुबह जब लोग जगे तो आसमान बादल से घिरा रहा। तेज हवा के साथ बेहद हल्की बूंदाबांदी भी कई क्षेत्रों में हुई, जो नाम मात्र की थी। इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे तक कभी धूप और कभी बादलों की छांव रही। इससे लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन शाम के समय बादल छंट गए और तेज धूप निकल आई। इसके बाद फिर से धूप में बैठना मुश्किल रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। 30 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन


बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-न्यूनतमअधिकतम
28 अप्रैल21-37.5
27 अप्रैल21-39
26 अप्रैल21-40
25 अप्रैल22-41
24 अप्रैल22-40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें