फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रिश्ते कलंकित, अपने ही रंग रहे खून से हाथ

Tue, 24 Mar 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी में गोलीकांड के बाद जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में रिश्तों के खून के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिन्होंने समाज को झकझोर कर रख दिया है। कहीं पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी तो कहीं भाई ने बेटे के साथ मिलकर भाई को ही मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

बेटे ने मां, पत्नी और बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर भी पति को मौत की नींद सुलाई। अब सोमवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने अपनी बहन को गोली मार दी।
19 मार्च को गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती स्थित गांव बिशनोट में सुभाष ने अपने बेटे हिमांशु के साथ मिलककर छोटे भाई मीनू पर लोहे की रॉड व सरियों से हमला कर हत्या कर दी थी। यह विवाद मीनू के बेटे अभिराज अपने ताऊ सुभाष के घर टीवी देख रहा था। इसी बात पर मीनू ने बेटे को डांट दिया था। इसके बाद सुभाष व मीनू में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

20 जनवरी 2026 में सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक और देव को गोली मार दी थी। चारों की मौके पर मौत हो गई थी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां-पत्नी और दोनों बेटों के सिर और सीने में गोली लगने की पुष्टि हुई थी, जबकि अशोक ने खुद सीने व कनपटी में गोली मारी थी।
22 मार्च 2025 को गंगोह के गांव सांगाठेड़ा में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी नेहा, बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा को गोली मार दी थी। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बेटों और बेटी की मौत हो गई थी, जबकि वारदात के अगले दिन पत्नी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें