फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेकी करने के बाद पांच दोस्तों ने पेपर फैक्टरी में की थी चोरी, सभी गिरफ्तार

विज्ञापन
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी। श्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बिहारीगढ़ पुलिस ने पेपर फैक्टरी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना से पहले चोरों ने फैक्टरी की रेकी की थी, जो करीब दो साल से बंद थी। सभी आरोपी हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं जो अच्छे दोस्त हैं। इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी का सामान व उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 19 मार्च को गणेश पेपर इंडस्ट्री सतपुरा के प्रबंधक अमित कुमार ने थाना बिहारीगढ़ में चोरी की तहरीर दी थी, जिसमें फैक्टरी से दो हाॅर्स पावर की 47 बिजली मोटर चोरी होना बताया था। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांव सतपुरा के पास से तालिब निवासी शाहपुर, मोहसीन निवासी कुरड़ीखेड़ा, जमील निवासी सिसौना, कसीम निवासी मोहल्ला किला व परवेज निवासी चोली शाहबुद्दीनपुर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। इनमें आरोपी मोहसीन गिरोह का सरगना है, जबकि परवेज कबाड़ी का काम करता है। ये सभी आरोपी दोस्त हैं। पेपर फैक्टरी में चोरी का प्लान आरोपी तालिब ने बनाया था। इनके कब्जे से 4.70 लाख कीमत की 47 बिजली मोटर, एक पिकअप, बाइक, तीन देशी तमंचे, कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है।

बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरी के आरोपी। श्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें