फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो आश्रय स्थलों पर पशुओं का नियमित टीकाकरण कराया जाए: डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को गौ आश्रय स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा और पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में रहने वाले पशुओं को रोगों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण कराया जाए। गौ आश्रय स्थलों में रहने वाले पशुओं और चारागाह के लिए जो पैसा है उसे उसी मद में ही खर्च किया जाए। यदि दूसरी मद में धनराशि खर्च की तो उसे वित्तीय अनियमितता माना जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में गौ आश्रय स्थलों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में किसी भी गौशाला में जलभराव की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। बरसात की वजह से भूसा भीगने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। किसी भी गोशाला में अव्यवस्था की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में कोई बड़ा गो संरक्षण केंद्र खोलने के लिए पंचायती राज विभाग पहल करे। आपस में समन्वय कर 10 पंचायतों के लिए एक वृहद गो संरक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव बनाया जाए। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बीएस शर्मा को भी निर्देश दिए कि गोशालाओं के पशुओं की नियमित जांच कराई जाए। जिस पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई दे उसका तत्काल इलाज कराया जाए। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, एसडीएम नकुड़ पीएस राणा, एसडीएम बेहट दीप्ति देव यादव, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, परियोजना निदेशक दुष्यंत कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें