फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के लिए सोमवार से शुरू होगी रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुंवारका में विश्वविद्यालय बनाने के लिए भूमि खरीदने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए शासन से 19 करोड़ 25 लाख रुपये का बजट आया है।
विज्ञापन

पुंवारका में बनने वाले राज्य विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसमें से 49 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने की तैयारी है।
प्रदेश सरकार ने गत वर्ष पुंवारका में राज्य विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृति दी थी। जगह फाइनल होने के बाद प्रशासन ने पुंवारका महाविद्यालय के आसपास की भूमि खरीदने के लिए स्थानीय किसानों से कई दौर की वार्ता कर सहमति ले ली थी। इसके बाद इस प्रस्ताव को शासन से मंजूरी के लिए भेजा गया। इसके बाद विश्वविद्यालय बनाने के स्थान को लेकर खींचतान शुुरू हो गई। लेकिन तमाम चर्चाओं के बावजूद पुंवारका में ही विश्वविद्यालय बनाने की बात फाइनल हो गई। अब भूमि खरीदने के लिए शासन से 19 करोड़ 25 लाख रुपये का आवंटन हुआ है। उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य विश्वविद्यालय के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य विश्वविद्यालय के लिए खरीदी जाने वाली जमीन की रजिस्ट्री सोमवार से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें