फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर कराए जाएंगे श्रमिकों के पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर लगाकर कराए जाएंगे श्रमिकों के पंजीकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ईंट भट्ठों से लेकर अन्य स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें पात्र श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। जनपद में अब तक 179479 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है। इनमें 112290 पुरुष और 67189 महिलाएं शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इसके पात्र श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। इस योजना में पंजीकरण के लिए निर्माण श्रमिक की 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए। 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण श्रमिक के तौर पर कार्य किया हो। इसमें पंजीकरण कराने के लिए निर्माण श्रमिक की एक फोटो, निर्माण श्रमिक सहित परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन

-------
ये हैं निर्माण श्रमिक
निर्माण श्रमिकों में वेल्डिंग कार्य, बढई कार्य, कुंआ खोदना, रोलर चलना, छप्पर डालने वाले, राज मिस्त्री, प्लंबर, लोहार, सड़क निर्माण, मिक्सर चालना, पुताई और इलेक्ट्रिक कार्य करने वाले श्रमिक आते हैं। इसके अतिरिक्त हथौडे चलाने वाले, सुरंग निर्माण, टाईल्स लगाना, मार्बल एवं स्टोन का काम करने वाले भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

-------
--वर्जन--
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए ईंट भट्ठों से लेकर अन्य स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का दिलाने का है।
---शक्तिसेन मौर्य, उप श्रमायुक्त।
------
निर्माण श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाएं-
- मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
- कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
- निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना
- चिकित्सा सुविधा योजना
- गम्भीर बीमारी सहायता योजना
- महात्मा गांधी पेंशन योजना
- सौर ऊर्जा सहायता योजना
- आवास सहायता योजना
- शौचालय सहायता योजना
- आवासीय विद्यालय योजना
------------
देवेंद्र कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें