फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आईटीआई की मान्यता रद, छात्रों को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद की तीन निजी आईटीआई की मान्यता खत्म कर दी गई है। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के प्रशिक्षण महानिदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। सहारनपुर की जिन तीन आईटीआई की मान्यता खत्म की गई है। उनमें चौधरी चरण सिंह प्राइवेट आईटीआई तल्हेड़ी बुजुर्ग भी शामिल है, जिसमें वर्तमान में करीब 80 छात्र पंजीकृत हैं। उक्त आईटीआई पर शुल्क प्रतिपूर्ति में गड़बड़ी की जांच भी चल रही है। अन्य दो आईटीआई में सोफिया प्राइवेट आईटीआई प्रतापनगर और खुशीराम त्यागी मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई चकहरेटी शामिल है।
विज्ञापन

छह साल से बंद है आईटीआई
खुशीराम त्यागी मेमोरियल आईटीआई के नरोत्तम त्यागी ने बताया कि उन्होंने करीब छह वर्ष पहले कम पंजीकरण होने के चलते आईटीआई खुद ही बंद कर दी थी। सोफिया प्राइवेट आईटीआई रविंद्र गुप्ता का कहना है कि संचालकों में विवाद होने के चलते उन्होंने करीब छह साल पहले आईटीआई की मान्यता सरेंडर कर दी थी।
गड़बड़ी के आरोप बेबुनियाद : राहुल
चौधरी चरण सिंह प्राइवेट आईटीआई के राहुल भारती ने मान्यता खत्म करने की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने शुल्क प्रतिपूर्ति में गड़बड़ी के आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि उत्तराखंड में कई आईटीआई की एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है, जिनमें उनकी आईटीआई भी है। वह कोर्ट भी गए हैं। उनकी आईटीआई में 80 छात्र पंजीकृत हैं। मान्यता खत्म होने पर उनका क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट आईटीआई की मान्यता खत्म किए जाने संबंधी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मीडिया के माध्यम से ही मान्यता खत्म होने की जानकारी मिली है।
- ऋषिपाल मिश्रा, संयुक्त निदेशक (आईटीआई)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें