फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की देखभाल में लापरवाही पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कमिश्नर संजय अग्रवाल ने कोविड 19 अस्पताल में मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरतने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि मरीजों को गुणवत्तायुक्त पौष्टिक भोजन नहीं दिया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोविड19 अस्पतालों में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जाए। उन्होंने जिला अस्पताल से तत्काल एक चिकित्सक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 के मरीजों को हर हालत में नाश्ते में दूध, फल, अंडा आदि की व्यवस्था कराएं। प्रतिदिन तीन बार शौचालय सहित अस्पताल की सफाई कराई जाए। प्रतिदिन मरीजों की चादरें बदली जाएं। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि होम आइसोलेशन की भी ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड.19 अस्पतालों में चिकित्सकों व स्टाफ की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। बैठक में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम एफ विनोद कुमार, राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डीएस मार्तोलिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें