फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों ने बिगाड़ा भाजपा गणित, हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गणित को बिगाड़ दिया। इन्होंने पार्टी को नुकसान पहुंचाते हुए कई वार्डों में कमल खिलने से रोक दिया। पार्टी को 27 से अधिक वार्डों पर जीत की उम्मीद थी, लेकिन यह आंकड़ा करीब 12 तक ही पहुंच पाया है। यह स्थिति तब बनी, जब प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित अनेक शीर्ष नेताओं ने जनपद का दौरा कर चुनाव की समीक्षा की। साथ ही पार्टी ने पूरे संगठन को चुनाव में उतार दिया था, लेकिन जिला पंचायत की कुर्सी के आंकड़े से भाजपा बहुत दूर रह गई है।
विज्ञापन

दरसअल, इस बार भाजपा ने जिला पंचायत सदस्यों के लिए पुराने कार्यकर्ताओं पर दांव खेला था। भाजपा हाईकमान ने सभी 49 वार्ड पर पार्टी समर्थित उम्मदीवार उतारे थे। चुनाव ना लड़ाने की वजह से बागी हुए नक्षत्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, मंडल मंत्री ब्रह्मपाल सिंह, जिला मंत्री एससी मोर्चा राखी बहोत्रा, पूर्व क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रणधीर चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र सिंह राणा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष विकास कोरी, जिला कार्यसमिति सदस्य अमरीश राणा, बूथ अध्यक्ष अरविंद कमार और सक्रिय सदस्य नफे सिंह को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।
इन सभी ने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा के सियासी गणित को बिगाड़ दिया है। पार्टी 27 से अधिक वार्डों पर जीत का अनुमान लेकर चल रही थी। नक्षत्र पाल ने वार्ड 23 पर पार्टी को नुकसान पहुंचाया तो धर्मवीर ने वार्ड 27 पर खेल बिगाड़ दिया। इसी तरह विकास कोरी ने वार्ड 25 से लड़कर भाजपा के चुनावी गणित में फेरबदल कर दिया। इनके अलावा रणधीर चौहान ने वार्ड 18, योगेंद्र राणा ने वार्ड 30, अमरीश राणा ने भी वार्ड 30, नफे सिंह ने वार्ड 24, अरविंद कुमार ने वार्ड पांच, ब्रह्मपाल ने वार्ड 21, राखी बोहत्रा ने 29 वार्ड चुनाव लड़ा है। उम्मीद के मुताबिक परिणाम न आने पर पार्टी समीक्षा में जुट गई है। प्रत्याशी कहां-कहां कमजोर रहे, इसको देखा जा रहा है और जिम्मेदार पदाधिकारियों को भूमिका को भी पार्टी हाइकमान देखेगी। इसको लेकर दोबारा शीर्ष नेता हार की समीक्षा करने सहारनपुर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें