फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाकर पढ़ी रमजान के पहले जुमे की नमाज

विज्ञापन
जुमे की नमाज अदा कर जामा मस्जिद से बाहर आते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मास्क लगाकर पढ़ी रमजान के पहले जुमे की नमाज
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल के बीच पाक रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने मास्क लगाकर नमाज पढ़ी। इसके साथ ही विश्व को कोरोना से निजात दिलाए जाने की दुआ की गई।
पिछले साल रमजान माह में लॉकडाउन की वजह से लोग मस्जिदों में नमाज अदा नहीं कर पाए थे। इस बार रमजान माह के पहले जुमे की नमाज मस्जिदों में तयशुदा नियमों के अनुसार अदा की गई। शहर की प्रमुख चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद को नमाज से पूर्व सैनिटाइज कराया गया। मस्जिद प्रबंधक मौलाना फरीद मजाहिरी के नेतृत्व में कमेटी के लोगों ने मास्क वितरित किए। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मस्जिद के आसपास बाजारों में सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसारियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने किए सुरक्षा के इंतजाम
जामा मस्जिद के आसपास पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा और नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत भी मौके पर मौजूद रहे। साथ ही लोगों से कोरोना से बचाव को जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें