फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 स्टोन क्रशरों से वसूली के लिए 4.5 करोड़ की आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन में चल रही पुनरीक्षण याचिका के निस्तारण के बाद जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 21 स्टोन क्रशरों से 4,59,23,516 रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी कर दी है। करीब दो वर्ष पहले इन स्टोन क्रशरों के विरुद्ध अवैध खनन को लेकर आरसी जारी की गई थी। इस मामले में पहले कमिश्नर फिर शासन में अपील हुई थी, जिसका निस्तारण होने पर फिर से इनके विरुद्ध वसूली मांगपत्र जारी हुआ है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि अवैध खनन को लेकर 21 स्टोन क्रशरों पर जिलाधिकारी की ओर से जुर्माना लगाया गया था। इसको लेकर स्टोन क्रशर स्वामियों ने पहले कमिश्नर कोर्ट और फिर शासन में अपील की थी। अब उनकी पुनरीक्षण याचिका का निस्तारण होने पर इन स्टोन क्रशरों से वसूली के लिए उनकी आरसी जारी की गई है। इनमें राम बल्ला माजरा के मैसर्स गणपति स्टोन क्रशर, मैसर्स वर्मानंद स्टोन क्रशर, मैसर्स कृष्णा स्टोन क्रशर, मैसर्स भूमि स्टोन क्रशर, मैसर्स रेणुका स्टोन क्रशर, मैसर्स चन्द्रमणी स्टोन क्रशर, मैसर्स महादेव स्टोन क्रशर, मैसर्स कृष्णा स्टोन क्रशर, मैसर्स महाबली स्टोन क्रशर, मैसर्स शिवगंगा स्टोन क्रशर, मैसर्स वालिया स्टोन क्रशर शामिल हैं। इनके साथ ही ग्राम डोईवाला के मैसर्स हीरा स्टोन क्रशर, मैसर्स लक्ष्मी स्टोन क्रशर, मैसर्स शिव शंकर स्टोन क्रशर, मैसर्स गीता स्टोन क्रशर, मैसर्स कुंती स्टोन क्रशर, मैसर्स सूर्या स्टोन क्रशर, मैसर्स यूनिवर्सल स्टोन क्रशर, मैसर्स गौरी शंकर स्टोन क्रशर, मैसर्स शिव स्टोन क्रशर और मैसर्स शिवालिक स्टोन क्रशर की भी आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें