फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
सहारनपुर में 15 अगस्त के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा को लेकर चेकिंग करता डॉग स्कायाड - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सहित विभिन्न स्थानों पर खुफिया विभाग की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसी के चलते शुक्रवार को उच्चाधिकारियों ने सख्ती बरतने और चेकिंग करने का निर्देश दिया। इसके बाद खुफिया विभाग की टीम ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग की। शहर में कलक्ट्रेट, कचहरी तिराहा, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, प्राइवेट बस अड्डा, प्रमुख बाजार, धार्मिक स्थलों पर चेकिंग की गई। कलक्ट्रेट में खड़े वाहनों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सुरक्षा इंतजाम को लेकर पूरी गंभीरता बरती जा रही है समस्त थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में भ्रमण करते रहने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों धार्मिक स्थलों प्रमुख बाजारों आदि ने पुलिस सक्रिय कर दी गई है।

सहारनपुर में 15 अगस्त के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा को लेकर चेकिंग करता डॉग स्कायाड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें