गंगोह के गांव ताताहेड़ी में मकान गिरने से मलबे में दबा सामान
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। बारिश के कारण कच्चा घर भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे में दबने से चार महिलाओं सहित पांच घायल हो गए। लोगों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकाल कर सीएचसी में इलाज कराया।
ग्राम प्रधान इकराम के अनुसार मुस्तकीम का परिवार बृहस्पतिवार की रात में अपने कच्चे घर में सो रहा था। आधी रात के वक्त अचानक घर की दीवार ढह गई। इससे कमरे के अंदर सो रहे बच्चे व महिलाएं दब गए। गनीमत रही कि शोर मचाने के बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आनन फानन में उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया। वहां घायल ताहिरा, शाहीरा, शालिया, मुसतदा और अंजुम को प्रारंभिक चिकित्सा देकर छुट्टी दे। मकान गिरने से मलबे में काफी सामान दब कर खराब हो गया। सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
घायल परिवार के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR