फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रवि को मुंबई में मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुंबई में आयोजित अथर्वा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शॉर्ट फिल्म चप्पल के अभिनेता सहारनपुर निवासी रवि कर्णवाल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला।
रवि ने बताया कि फिल्म महोत्सव में चप्पल फिल्म को तीन प्रमुख श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (शुभम शर्मा) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता में नामांकित किया गया था। इस फिल्म ने अब तक 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं। निर्देशक शुभम शर्मा ने बताया कि महोत्सव में देशभर से चुनी गई 200 फिल्मों में से रवि कर्णवाल ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के निर्माता रवि टंडन ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा में सहारनपुर की प्रतिभा की एक शानदार पहचान है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी धीरज बत्रा ने की है। रवि कर्णवाल ने पुरस्कार का श्रेय फिल्म की पूरी टीम को दिया। रवि कर्णवाल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में सातवां पुरस्कार है। उनके गुरु योगेश पंवार, केके गर्ग आदि ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें