फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदे पर लटका मिला दुष्कर्म का आरोपी, आत्महत्या की आशंका

Wed, 24 Dec 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा अफगान। दुष्कर्म के आरोप में नामजद पिंकू (35) निवासी बिड़वी सोमवार देर शाम अपने घर के पास ही एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव मेंं चर्चा है कि पिंकू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


पिंकू के खिलाफ रविवार को गांव की ही एक युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा था। पीड़िता के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी थी, जिसमें कोई कार्रवाई न होने पर वह सोमवार को एसएसपी आशीष तिवारी से सहारनपुर में मिले थे। एसएसपी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने पिंकू के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। परिजनों ने बताया कि इसकी खबर लगते ही पिंकू घबरा गया था। दोपहर के वक्त वह गायब हो गया। देर शाम पड़ोस में ही खाली पड़े एक मकान में फंदे पर लटका मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीण ने उसे लटका देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को उतार अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि पिंकू शराब का आदी था और कोई काम नहीं करता था। उसके एक बेटा और बेटी है। दोनों की उम्र दस साल के कम है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से उसने आत्महत्या की है। उधर, पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन अभी तक दबिश नहीं दी गई थी। इससे पहले पुलिस उसकी गिरफ्तारी को जाती उसके फंदे पर लटके होने की खबर मिल गई। पुलिस ने बताया कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें