फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी श्रेणी के संदर्भों के निस्तारण से गिरी रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शिकायतों और समस्याओं को लेकर विभिन्न स्तरों पर भेजे जाने वाले प्रार्थनापत्रों के निस्तारण को लेकर फरवरी माह की जिलों की रैंकिंग जारी हुई। उसमें सहारनपुर को 140 में से 135 प्राप्त होने पर 31 वां स्थान प्राप्त हुआ है। सबसे खराब स्थिति मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त सी श्रेणी के संदर्भ को लेकर रही, जिसमें जिले को शून्य मिला है।
विज्ञापन

शासन स्तर से हर महीने जिलों की मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की जाती है। फरवरी माह की रैंकिंग में सहारनपुर जिले की स्थिति कई मामलों में बेहतर रही, लेकिन डीएम/एसएसपी कार्यालयों में संदर्भ की फीडिंग और मुख्यमंत्री कार्यालय से सी श्रेणी के प्राप्त संदर्भों के निस्तारण की स्थिति ठीक नहीं रही। इन दोनों श्रेणी में यदि बेहतर कार्य होता तो रैंकिंग अच्छी आ सकती थी।
विज्ञापन

अलग अलग श्रेणी में मिले अंक
- संदर्भों की मार्किंग और अग्रसारण में लगे औसत दिवस में 10 में से 10 अंक मिले।
- डिफाल्टर संदर्भ की श्रेणी में 60 में से 59 अंक प्राप्त हुए।
- सी श्रेणी प्राप्त संदर्भ में 20 में से 19 अंक मिले।
- मुख्यमंत्री कार्यालय से सी श्रेणी प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में 20 में से शून्य मिला।
- श्रेणीकर्ता उच्चाधिकारी के रूप में कार्यवाही में 20 में से 20 अंक प्राप्त हुए।
- डीएम/एसएसपी कार्यालय में संदर्भ फीडिंग में 10 में से सात अंक मिले।
- भौतिक सत्यापन के 20 में से 20 अंक प्राप्त हुए।
- पूर्णांक 140 में से 135 अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें