सहारनपुर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पेंटिंग, कार्ड मैकिंग, दीया डेकोरेशन, स्टॉल और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई।
इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में एल्पाइन पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, खालसा पब्लिक स्कूल, आशा मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल, एसडी गर्ल्स स्कूल, एचएवी स्कूल, आर्य कन्या कॉलेज, राजकीय कन्या हाईस्कूल गागलहेड़ी, महर्षि दयानंद स्कूल, जय भारत स्कूल, एएसएम स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, एक्मे ग्लोबल स्कूल आदि के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
दीया डेकोरेशन में खालसा की डिंपल यादव प्रथम, जीजीआई की शबनम द्वितीय, खालसा का तुषार तृतीय स्थान पर रहा। कार्ड मैकिंग में दिगंबर जैन की सुम्बुल प्रथम, एसआईएएस की साक्षी द्वितीय, डीएवी की छवि द्वितीय एवं खालसा की शुभि तृतीय स्थान पर रही।
पेंटिंग में जीजीआईसी की साबिया प्रथम, हुमरा द्वितीय, एसआईएएस के शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहिल सहगल, शोभित हरित, विभोर मित्तल, राजन सैनी, किरतपाल, प्रीतम सिंह, वरुण गुप्ता, स्वाति शर्मा, संध्या, पूजा रहीं।