सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज रोड स्थित मानव मंदिर के निकट मानस मंडल द्वारा होली उत्सव मनाया। इस दौरान राधा- कृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण केंद्र रही और गीतों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।
मानस मंडल द्वारा भजन संध्या व रासलीला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में पीएनबी के मंडल प्रमुख ओम प्रकाश शामिल हुए। होली कार्यक्रम में अनिल शर्मा ने रंग डार गया मोपे सांवरा, आजा लग जा गले नंद लाल गीत गाए। बाल कलाकार वैष्णवी ने कृष्ण और मानसी गुगलानी ने राधा के रूप में मनमोहन झांकी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही लोकश मलिक द्वारा भगवान श्री कृष्ण व सुदामा की झांकी प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात मानव मंदिर में रहने वाले बुजुर्गों को फल वितरित किए गए।
इस दौरान शालिनी कौशिक, जगदीश कालड़ा, निशा कालड़ा, एचके मिगलानी, चंद्रकांता मिगलानी, विजय कुमार, पूनम अरोड़ा, प्रीति गिल्होत्रा मौजूद रहे।