फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए रैंडम भेजी जाएगी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए रैंडम भेजी जाएगी सूचना
विज्ञापन

सहारनपुर। पहले दिन सहारनपुर जिले में 11 सेंटरों पर टीकाकरण होना था। लेकिन बृहस्पतिवार को तय हुआ कि अब पहले दिन 16 जनवरी को सिर्फ पांच सेंटर पर टीकाकरण होगा। इसके लिए फ्रंटलाइन में स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा पहले से फीड है, जिसमें रैंडमली सूचना भिजवाई जाएगी।
जिन स्वास्थ्य कर्मियों के पास मैसेज पहुंचेगा, उन्हीं को टीका लगवाने के लिए निर्धारित सेंटर पर पहुंचना होगा। वहीं, पहले दिन जिले के पांच सेंटरों पर कितने स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा, अभी यह तय नहीं हुआ है। हालांकि पूर्व में जब 11 सेंटरों पर टीकाकरण करने की योजना थी, तब एक सेंटर पर एक दिन में 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना था। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही पहले दिन के टीकाकरण सेंटरों की संख्या कम की गई है। एक सेंटर पर कितने स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा, उसके लिए भी शासन का निर्देश आना बाकी है।
विज्ञापन

---- सीरम इंस्टीट्यूट की आई वैक्सीन
सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार की गई वैक्सीन कोवीशील्ड भेजी गई है। फिलहाल इसका एक ही डोज भेजा गया है, जो स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाना है।
---- दी जाएंगी वैक्सीन की दो खुराक
अपर निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अनीता जोशी ने बताया कि वैक्सीनेशन पूरा करने के लिए 28 दिन के अंदर एक व्यक्ति को वैक्सीन की दो खुराक दी जानी हैं। दूसरी खुराक लेने के दो सप्ताह बाद एंटी बॉडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होगा।
विज्ञापन

---- चार मई तक है वैधता
जो वैक्सीन भेजी गई है, वह 06 नवंबर 2020 की बनी हुई है और इसकी वैधता 04 मई 2021 तक बताई गई है। टीकाकरण में संबंध में सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को जिलाधिकारी की अध्यक्ष में मीडिया कार्यशाला का आयोजन होगा। जिसमें टीकाकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें