फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को अडानी और अंबानी के हाथों बेचने पर तुली सरकार : नामा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश को अडानी और अंबानी के हाथों बेचने पर तुली सरकार : नामा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। पंजाब की अमलोहा विधान सभा सीट से चार बार के कांग्रेसी विधायक रणदीप सिंह नामा ने कहा कि कृषि विधेयक के विरोध में पंजाब जल रहा है और केंद्र में बैठी पूंजीपतियों की सरकार उसका तमाशा देख रही है।
छुटमलपुर में उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के पूर्व निदेशक मोहम्मद मुजतबा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत में रणदीप सिंह नामा ने कहा कृषि विधेयक के विरोध में पूरे देश का किसान सड़कों पर है, लेकिन केंद्र सरकार किसानों का दर्द समझने के बजाए पूंजीपतियों के हितों को साधने में लगी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार देश को अडानी और अंबानी के हाथों बेचने पर तुली है। देश में निजीकरण की बाढ़ आ गई है। यदि देश की जनता इसका विरोध करती है तो उसकी आवाज को बलपूर्वक दबा दिया जाता है। उन्होंने कहा बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। देश की जनता अब इस तानाशाह सरकार से परेशान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले यहां पहुंचने पर रणदीप सिंह नामा का घाड विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रधान नासिर अली, चौधरी मनोज, बबलू चौधरी, चौधरी पदम सिंह, रामबीर सिंह, महबूब तल्हेड़ी, सुखदेव, राजेश दीवान, राव यूसुफ, अब्दुल हसीब, अरविंद कांबोज आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें