फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रमजान का चांद दिखाई दिया, पहला रोजा आज

Tue, 12 Mar 2024 12:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। देशभर में संपर्क साधने के बाद विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने रमजान का चांद दिखाई देने का ऐलान किया है। पहला रोजा मंगलवार (आज) को रखा जाएगा। चांद दिखाई देने के साथ ही मस्जिदों, घरों और अन्य जगहों पर तरावीह शुरु हो गई।
विज्ञापन


विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम में चांद देखने का आयोजन करने वाली रुहयत-ए-हिलाल कमेटी ने देश के विभिन्न हिस्सों में संपर्क कर शाम करीब सात बजे चांद दिखाई देने का ऐलान कर दिया। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि पहला रोजा मंगलवार यानी आज होगा। मोहतमिम ने सभी देशवासियों को मुकद्दस रमजान माह की मुबारकबाद दी है। उधर, चांद दिखाई देने का ऐलान होते ही मस्जिदों और घरों में तरावीह पढ़ने का सिलसिला आरंभ हो गया। इसके साथ ही पहले रोजे की सहरी खरीदने के लिए बाजारों में भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें