फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ आरक्षी रूपेश और अंजलि ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइन के मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइन के मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें पुरुष और महिला वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस दौरान 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में आरक्षी रूपेश कुमार और महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरक्षी अंजलि कश्यप रही।
खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में आरक्षी रूपेश कुमार प्रथम और आरक्षी प्रवेश कुमार द्वितीय रहे। जबकि महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरक्षी अंजलि कश्यप प्रथम और प्रियंका द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में आरक्षी प्रवेश कुमार प्रथम और रमाकांत द्वितीय रहे। जबकि महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ में आरक्षी रेेनू नागर प्रथम और अंजलि द्वितीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आरक्षी पवन कुमार प्रथम और वरुण कुमार द्वितीय रहे। जबकि महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ में शगूफा खान प्रथम और उज्जवला द्वितीय रहीं। इसमें बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ ही मनोरंजन भी कराते हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेम चंद, सहायक पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें