- दीपावली के लिए घरों को सजाने में जुटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना काल के बीच त्योहारी सीजन में रंग-रोगन का कारोबार चमकने लगा है। व्यापार में पिछले दिनों की अपेक्षा बढ़ोत्तरी हुई है। दीपावली से पूर्व लोगों अपने घरों की सफाई और रंग-रोगन कराने में जुट गए हैं।
नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया। इसके तहत लोगों ने दशहरा, करवाचौथ, अहोई, दीपावली, गोवर्धन और भैयादूज पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां बाजारों में रौनक है। घरों की साफ-सफाई भी कराई जा रही है। पेंट और अन्य सामान खूब बिक रहा है। क्योंकि दीपावली से पूर्व लोग घरों को सजाने और संवारने में लगे हैं। पेंट की प्रति बाल्टी 50 से 100 रुपये तक बढ़ोत्तरी हुई है।
अमर उजाला ने बुधवार को पेंट कारोबारियों से बातचीत की। अंबाला रोड के पेंट कारोबारी अमित जैन, अर्चित बंसल, अरुण ने बताया कि कोरोना काल बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा है। पेंट का कारोबार अच्छा चल रहा है। त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ रही है। कारोबार पिछले वर्ष की तरह ही चल रहा है।
समोसम की जगह पेंट पहली पसंद
सहारनपुर। बाजार में अलग-अलग कंपनियों की पेंट की 20 लीटर की बाल्टी एक हजार से लेकर छह हजार रुपये तक है। मगर इनमें दो से तीन हजार रुपये वाली बाल्टी की बिक्री अधिक है। समोसम के कट्टे की कीमत 300 से 500 रुपये तक है, लेकिन लोग पेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं।
700 से अधिक दुकानें, होता है करोड़ों का कारोबार
सहारनपुर। जिले में रंग-रोगन की 700 से अधिक दुकानें हैं। त्योहारी सीजन में हर वर्ष करोड़ों का कारोबार होता है। व्यापारियों के मुताबिक कारोबार पिछले साल की तरह ही चल रहा है।