फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर की दीर्घायु की कामना

Mon, 27 Aug 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में भाई को राखी बांधती बहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने बहनों को शगुन देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का प्रण लिया। ट्रेनों और बसों में आपाधापी का माहौल रहा। परिवहन निगम द्वारा बहनों के लिए की गई व्यवस्थाएं कम पड़ गई।  
विज्ञापन

सुबह पांच बजे बजे से ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भीड़-भाड़ रही। मुश्किलों बीच बहनों ने सफर कर अपने भाईयों के घर पहुंचकर तिलक कर उनकी कलाई पर पर रक्षा सूत्र बांधा। भाईयों ने बहनों को उपहार के रूप में शगुन देकर रस्म अदा की। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अधिक भीड़ होने से यात्रियों में आपाधापी का का माहौल रहा। सीटें फुल होने पर बड़ी संख्या में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। उधर, परिवहन निगम ने बहनों के लिए फ्री यात्रा की व्यवस्था की थी, जिसका असर देखने को मिला। बसों में भीड़-भाड़ रही और बहनों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। यात्रियों को घंटो तक बसों का इंतजार करना पड़ा, जिससे उमस भरी गर्मी में यात्री पसीना-पसीना हो गए।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें