फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रक्षाबंधन आज...ट्रेनों और बसों में भीड़, मची रही मारामारी

Fri, 28 Aug 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्यार का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार यानी आज मनाया जाएगा। इसके चलते बृहस्पतिवार को रोडवेज बसों और ट्रेनों में खासी भीड़ रही। रोडवेज बसों में बहनों ने मुफ्त में सफर किया। यह नियम 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। वहीं, ट्रेनों में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों में आपाधापी रही।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार सुबह से रेलवे रोड, कांशीराम कॉलोनी और मानकमऊ बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। बस स्टैंड पर अधिक भीड़ होने के चलते हर 10 मिनट में बसों का संचालन किया गया। सबसे ज्यादा भीड़ शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, यमुनानगर, हरिद्वार, देहरादून, अंबाला समेत अन्य स्थानीय मार्गों पर देखी गई। सहायक यात्री के रूप में महिलाएं अपने पति या बच्चे को साथ लेकर भाई के घर पहुंची। यहीं हाल ट्रेनों का रहा। लंबे दूरी की ट्रेनों में पहले ही भीड़ चल रही है लेकिन बृहस्पतिवार को सहारनपुर से शामली, बागपत, दिल्ली, सहारनपुर से देवबंद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से यमुनानगर, अंबाला जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही। सीट पाने के लिए काफी जद्दोजहद की। इसके साथ ही टिकट लेने के लिए काउंटरों पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही।


जीरो मूल्य का दिया महिलाओं को टिकट
रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में तीन दिन निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। बसों में परिचालक ने महिलाओं को जीरो मूल्य का टिकट दिया, जिससे मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या का पता चल सके। इनके हिसाब से परिवहन निगम को भुगतान होगा।
विज्ञापन


-
इस बार भी रक्षाबंधन पर महिलाएं अपने सह यात्री के साथ तीन दिन रोडवेज बसों में मुफ्त कर सकेंगी। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई है, जो 29 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। बस स्टैंड पर बेहतर संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

- योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें