सहारनपुर। रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन का चुनाव आज होगा। इसमें छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। करीब 830 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
रायवाला कपड़ा मार्केट एसोसिएशन का चुनाव पिछले बृहस्पतिवार को होना था। मतदान प्रक्रिया को लेकर एक दिन पहले हुई कहासुनी के बाद हंगामा हो गया था, जिसके बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। चुनाव की नई तारीख और चुनाव प्रक्रिया को लेकर मार्केट के जिम्मेदार लोगों ने चुनाव लड़ रहे दोनों पक्षों में सहमति बनाने के लिए कई दौर की वार्ता की।
बुधवार को होने वाली बैठक में तय हुआ कि सात मार्च को चुनाव कराया जाएगा।
चुनाव अधिकारी महेंद्र धमीजा ने बताया कि मतदान मार्केट में स्थित बालाजी मंदिर के सभागार में सुबह दस से अपराह्न चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।