फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद प्रकरण को यूएनओ में उठाना भारत के आतंरिक मामले में हस्तक्षेप : विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) के मंच पर उठाने पर बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप बताया है।
विज्ञापन


मस्जिद मामले के मुख्य शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने बयान जारी कर कहा कि सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद पूरी तरह से अवैध रूप से बनाई गई थी। इसका ध्वस्तीकरण सक्षम न्यायालय के आदेशों एवं पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे भारत की न्यायिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर टिप्पणी करने से पहले अपने देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान जैसे देश जो खुद अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन करते हैं। उन्हें भारत की न्यायपालिका और प्रशासनिक कार्रवाई पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सहारनपुर मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर तूल देना पाकिस्तान की बौखलाहट और उसकी घटिया राजनीति को दर्शाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें