कई मार्गों पर आवागमन ठप
शाहपुर गाड़ा गांव के पास पजना नदी में भी एक कार पानी के बहाव के बीच फंसी है। नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ने से मिर्जापुर-सुंदरपुर, बेहट शाकंभरी देवी व बेहट बिहारीगढ़ रूटों पर कई घंटे से वाहनों का आवागमन बंद चल रहा।
हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर बढ़ा
उधर, हथिनीकुंड बैराज पर भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा। आज सुबह 9 बजे जलस्तर 932 क्यूसेक था। दोपहर 12 बजे जलस्तर की स्थिति बढ़कर 11 हजार 660 क्यूसेक हो गई थी। दो बजे बैराज से 20 हजार 190 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। बैराज से मिली जानकारी के अनुसार अभी जलस्तर और बढ़ सकता है। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति हथनी कुंड बैराज पर दोपहर 2 बजे जलस्तर 33 101 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि इसमें से यमुना नदी में 20 हजार 190 क्यूसेक यमुना नदी में छोड़ा गया था।