सरकारी भवनों लगाएं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम : मंडलायुक्त
सहारनपुर। लगातार गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने वर्षा जल संचयन के लिए मंडल के शासकीय एवं अर्द्धशासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि भूजल प्रबंधन एवं नियमन के लिए उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल (प्रबंधन और विनियमन) अधिनियम-2019 लागू कर दिया है। प्रथम चरण में प्रदेश के प्रत्येक सरकारी विभाग/अर्द्धसरकारी विभाग को एक वर्ष के भीतर वर्षा जल संचयन संरचनाएं बनानी होगी। इसके लिए शासन ने शासकीय विद्यालयों, चिकित्सालयों, सरकारी कार्यालयों/ आवासीय भवनोें, शासकीय उपक्रमों/ निगमों/ मेडिकल कालेज, शासकीय निकायों आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापित करने के निर्देश दिए। जनपद स्तर पर शासकीय भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना की निगरानी के लिए लघु सिंचाई विभाग को नोडल विभाग नामित किया है।