व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया
सहारनपुर। भारतीय व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। उन्होंने सरकार से जीएसटी की विसंगतियों को तत्काल दूर करने की मांग की।
बृहस्पतिवार को पुल खुमरान स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिल दोगुना हो गए हैं। इसको लेकर व्यापारियों में काफी असंतोष है। जिला महामंत्री आशीष प्रकाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष अजय सूरी ने कहा कि सरकार को जीएसटी की विसंगतियों को दूर कर इसका सरलीकरण करना चाहिए। इस दौरान जिला चेयरमैन मनोज गोयल, संयोजक माईदयाल मित्तल, संजीव कर्णवाल, अनुज गुप्ता, अक्षय जैन, राजीव अग्रवाल, दीपक गुप्ता, गोपाल वर्मा, मयंक जैन, पारस सिंघल, हर्ष मोहन, शुभम मित्तल, सुनील विजन, मिक्की पुरी, सरदार बलजीत सिंह दुआ आदि मौजूद रहे।