फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, 12 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान

Thu, 02 Jul 2026 02:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कई दिन की भीषण गर्मी के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे ही दी। करीब नौ घंटे तक रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से तापमान 12 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इससे मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि, कई जगहों पर जलभराव लोगों के लिए समस्या बना।
विज्ञापन

जनपद में कई दिन से उमस का प्रकोप बना हुआ था। बादल आ रहे थे, लेकिन टुकड़ों में कभी किसी जगह तो कभी किसी जगह बारिश कर रहे थे। मौसम विभाग ने जनपद में दो जुलाई से अच्छी बारिश का अनुमान जताया था लेकिन 30 जून की रात से ही मौसम बदलना शुरू हुआ। रातभर पूरब की ओर से तेज हवा चली, जिसकी वजह से बादल जुड़ता चला गया। नतीजा, तड़के तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रुक-रुककर एक जुलाई की दोपहर 12 बजे तक जारी रही। बारिश और हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया।
न्यूनतम तापमान जो मंगलवार को 29 डिग्री सेल्सियस था वह आठ डिग्री सेल्सियस गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 38 डिग्री से गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तड़के तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई बारिश 24 एमएम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश होने की 60 फीसदी संभावना जताई है। उसके बाद भी कई दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम की ओर जाने वाले मार्ग पर गैरेज की बगल और डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के सामने भारी जलभराव रहा। घंटाघर से श्रीराम चौक तक स्मार्ट रोड, घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक स्मार्ट रोड के फुटपाथ और किनारों पर जलभराव हुआ। शहर के अन्य मार्गों पर भी ऐसी समस्या बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें