फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे ने आठ समर ट्रेनों को किया समय से पहले रद्द

Sat, 05 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने आठ समर स्पेशल ट्रेनों को समय से पहले ही रद्द कर दिया है। इन ट्रेनों का किराया सामान्य से करीब डेढ़ गुना तक अधिक है। यह सभी ट्रेनें सहारनपुर से होकर संचालित की जा रही थी। नियमित ट्रेनों की अपेक्षा इन ट्रेनों में सीटें खाली चली रही थी।
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों को गर्मियों की छुट्टियों में सैर सपाटा करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए 12 से अधिक समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी। अब रेलवे ने इन ट्रेनों को अपनी ट्रिप पूरी करने से पहले ही रद्द करने की घोषणा की है, जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें गाड़ी संख्या 04504 चंडीगढ़-पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-04503 पटना-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को रद्द किया है। इसी तरह भटिंड-बनारस-भटिंडा एक्सप्रेस को फेरे पूरे करने से पहले रद्द कर दिया गया है।
गाड़ी संख्या 04608-07 अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 04601-02 फिरोजपुर कैंट-पटना-फिरोजपुर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। समर स्पेशल ट्रेनों के समय से पहले रद्द होने के चलते जिन यात्रियों ने अपने आरक्षण कराए हैं, उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्हें अन्य ट्रेनों में सीट के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें