फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलवे ट्रैक के किनारे खोदे गड्ढे, ट्रेन को लगा झटका, संचालन हुआ प्रभावित

Sat, 05 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे सेही जानवर द्वारा किए गए गड्ढे। संवाद 
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान व नानौता रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक के आसपास सेही ने गड्ढा खोद दिया, जिससे जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट को झटका महसूस हुआ। इसके बाद उदयपुर सिटी एक्सप्रेस और सहारनपुर पैसेंजर ट्रेनों को 40 मिनट तक स्टेशनों पर रोक कर रखा गया। ट्रैक के निरीक्षण के बाद धीमी रफ्तार से ट्रेनों को रवाना किया गया। इसके बाद में ट्रैक की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गांव सोनाअर्जुनपुर के पास सहारनपुर से दिल्ली जाने वाले जनता एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14546 के लोको पायलट को झटका महसूस हुआ। इसकी सूचना उन्होंने रेलवे कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को दी। सूचना के बाद ऋषिकेश जाने वाली उदयपुर सिटी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19609 को नानौता रेलवे स्टेशन और दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन 64026 को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
उदयपुर सिटी ऋषिकेश करीब 40 मिनट और सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 50 मिनट तक खड़ी रही। सूचना पर शामली सेक्शन इंजीनियर पवन पालीवाल ने रेलवे कर्मचारियों के साथ मौके पर जांच की। इसके बाद दोनों ट्रेनों को कम स्पीड में उस स्थान से निकाला गया। ट्रैक को सेक्शन इंजीनियर की देखरेख में ठीक किया गया। सेक्शन इंजीनियर पवन पालीवाल ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास सेही नाम के जानवर ने मिट्टी खोद दी थी। ट्रैक के पास उसके बिल भी बने हुए थे। इस वजह से रेलवे ट्रैक में झटका लगा था। प्रभावित जगह की मरम्मत कर दी गई है।
विज्ञापन



यह होता है सेही
सेही एक जानवर होता है, जिसे साही भी कहा जाता है। इसके शरीर पर कांटे होते हैं। यह कांटे शिकारियों से अपनी रक्षा के लिए इस्तेमाल करता है। सेही आमतौर पर शांत स्वभाव का होता है, लेकिन खतरे की स्थिति में यह अपने कांटों को फुलाकर सीधा कर लेता है। यह जानवर मिट्टी में रहता है।

रेलवे ट्रैक के किनारे सेही जानवर द्वारा किए गए गड्ढे। संवाद 

रेलवे ट्रैक के किनारे सेही जानवर द्वारा किए गए गड्ढे। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें