फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। आल इंडिया एससी/ एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को रेलवे कर्मचारियों ने स्टेेशन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे में निजीकरण की नीति पर कड़ा विरोध जताया। साथ ही रिक्त पदों पर भर्तियों के अलावा अन्य मांगें भी उठाईं।
एसोसिएशन के सचिव सुशील चंद्रा और अजय बिरला ने कहा कि रेलवे में रिक्त पदों को भरा नहीं जा रहा है। इसे निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने एससी एसटी श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि यदि गलत नीतियों को नहीं रोका गया तो कड़ा विरोध किया जाएगा। इस दौरान रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ओम कुमार, अनिल कुमार, अवनीश कुमार, अंकित कुमार, अमरपाल, बबलू, राजेश कुमार, देशराज, जगन सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, संत प्रकाश, जेपी मीणा, मान सिंह, सुरेंद्र सिंह, मंगल सिंह, योगेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, बबलू कुमार, अमित कुमार, राजीव रंजन, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल रहे। अध्यक्षता अमरपाल ओर संचालन अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें