फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
खान आलमपुरा यार्ड में सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते रेलकर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नॉदर्न रेलवे मैंस यूनियन की खान आलमपुरा और जंक्शन शाखा के सदस्यों ने रविवार को सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने रेल बचाओ, देश बचाओ जैसे नारे लगाकर अपना रोष जताया। उन्होंने कहा निजीकरण के साथ ही ऐसी कई नीतियां न तो कर्मचारियों के हित में हैं और न ही देश की लोगों के हित में। इसलिए इस मामले में आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

खान आलमपुुरा यार्ड शाखा के सचिव लखपत सिंह ने कहा वर्ष 2004 के बाद के कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी। दूसरी तरफ सांसद और विधायक को पेंशन सेवा का लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा रेलवे की जो भी अधिक आय देने वाली गाड़ियां हैं, उन्हें निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इस निजीकरण से रेलवे के साथ ही आम जनता को नुकसान होगा। इससे रेलवे का सफर और महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी चिंताजनक है कि ट्रेनों की संख्या तो बढ़ाई जा रही है, मगर कर्मचारी लगातार कम हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यार्ड में जितनी गाड़ियां फिट की जाती हैं, उनकी वैद्यता एक माह की होती है। मगर दोबारा परीक्षण के लिए दो-दो माह बाद पहुंच रही हैं। इससे कभी भी हादसे हो सकते हैं। इसमें सुदेश पांडेय, विजय कुमार, सुनील कुमार, कमल सिंह, सुशील, इजराइल, मेघराज, अक्षय, उमाशंकर, प्रवेश कुमार, अनुज तोमर, प्रदीप, दीपक सैनी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, जंक्शन शाखा की ओर से शाखा सचिव अवतार सिंह की अगुवाई में स्टेशन परिसर में कर्मचारियों ने रोष जताया। अध्यक्ष सुलतान अहमद और सचिव अवतार सिंह ने कहा कि रेलवे में निजीकरण, नई पेंशन स्कीम, महंगाई भत्ते पर रोक, रेलवे में भर्ती पर रोक, कर्मचारियों की छंटनी सहित अन्य गंभीर मुद्दों पर यह आंदोलन शुरू किया है। सरकार को ऐसी नीतियां बंद करनी होंगी। इसमें अनिल कुमार, गुलशन कुमार, पंकज कुमार, संजय कुमार, ब्रजवीर, भरत लाल, आशा बोहरा, जीएम विद्यार्थी, हंसराज, विकास, मुन्ना, असलम, मोनिका, अमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें