चलिकाना में शांति समिति की बैठक में निर्देश देते थाना प्रभारी।
- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। रविवार को थाना प्रांगण में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी अमित शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही संक्षिप्त कर दिया गया है। इस बार केवल मंदिरों की सजावट की जाएगी। किसी भी तरह की कोई शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर तथा मंदिरों में सजाई जाने वाली झांकियां भी नहीं निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जन्माष्टमी घरों में रहकर ही मनाना चाहिए। रात्रि में मंदिर में एक बार केवल पांच लोग ही प्रसाद चढ़ाने के लिए जा सकते हैं। इसके बाद फिर पांच व्यक्ति मंदिर में जा सकते हैं। इसमें चेयरमैन अकबर कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, मदनलाल शर्मा, प्रधान बालेश सैनी, तेजपाल सैनी, चौ संजय प्रधान, चौधरी तेजपाल सिंह, कन्हैया सैनी, बसंत गुप्ता, निशांक जैन, शिवकुमार, संजय गुप्ता, राज कुमार रोहिला, गौरव जैन, संजय सैनी आदि रहे।