फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेलमंत्री जी हमारी भी सुनो....शीघ्र चालू कराओ पैसेंजर ट्रेन

Sun, 22 Feb 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद-रुड़की रेलमार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मुहिम का युवा वर्ग भी हिस्सा बन गया है। युवाओं का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग भी सफर करता है।
विज्ञापन

सरकार को पैसेंजर ट्रेनों का शीघ्र संचालन शुरू करा देना चाहिए। रुड़की मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को लेकर अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम से धीरे-धीरे हर वर्ग जुड़ता रहा है, जिसके चलते पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग जोर पकड़ने लगी है। युवाओं का कहना है कि यदि बसों से रुड़की जाने में जहां अभी तक देवबंद से एक से डेढ़ घंटा लगता है। वहीं, पैसेंजर ट्रेन से सफर आधा घट जाएगा। साथ ही किराया भी कम देना पड़ेगा। इसलिए सरकार को इस समस्या की तरफ तुरंत ध्यान देना चाहिए।

-सैलून संचालक दिलशाद चार्ली का कहना है कि देवबंद से रोजाना ही बड़ी संख्या में लोग रुड़की, देहरादून व हरिद्वार आते जाते हैं। बसों में किराया अधिक होने से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


-सुहेल का कहना है कि सरकार रेलवे का ढांचा ठीक करने में लगी है। रेलवे स्टेशनों की कायाकल्प की जा रही है। देवबंद कस्बे की तरफ भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। यदि पैसेंजर ट्रेन चालू हो जाएंगी तो युवाओं के साथ ही हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा।

-अभय सिंघल का कहना है अभी तक पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर या फिर टपरी होकर रुड़की, हरिद्वार व देहरादून जा रही हैं। इससे जहां समय अधिक लग रहा है वहीं, किराया भी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-अमन का कहना है कि रेलमंत्री को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए तुरंत ही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरु करा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें