फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में छापा, आठ गिरफ्तार, 17 खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
यमुना नदी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंचे एसडीएम व इंस्पेक्टर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
यमुना नदी में छापा, आठ गिरफ्तार, 17 खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर/बेहट। यमुना नदी में दिनदहाड़े जेसीबी और अन्य आधुनिक मशीनों से अवैध खनन किए जाने का खुलासा होने पर बुधवार को प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर यमुना नदी पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर यूपी की सीमा में माफिया अवैध खनन कराते हुए मिले। पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि खनन माफिया अपने वाहनों और मशीनों को लेकर हरियाणा की तरफ भाग निकले। इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अमर उजाला ने बुधवार को अंक में यमुना में अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने लिया और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। बुधवार को एसडीएम दीप्ति देव यादव ने बेहट पुलिस को साथ लेकर यमुना नदी पर छापा मारा। एसडीएम ने यमुना नदी में हरियाणा की तरफ यूपी की सीमा में अवैध खनन की हकीकत जानने के लिए ड्रोन की मदद ली। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में पानी के उस पार बड़े पैमाने पर जेसीबी एवं आधुनिक मशीनों से खनन होता पाया गया। इसके बाद एसडीएम फोर्स के साथ डंपर एवं ट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठकर नदी के उस पार पहुंचे। फोर्स को देखते ही खनन करा रहे माफिया अपने वाहनों एवं मशीनों को लेकर हरियाणा की तरफ भाग गए। पुलिस ने यूपी की सीमा में खनन कराकर रॉयल्टी वसूल रहे आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम ने बताया कि इन लोगों ने पूछताछ में अवैध खनन करा रहे माफियाओं के नामों का खुलासा किया है। हिरासत में लिए गए लोगों समेत 17 माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें दो थाना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव लोदीबांस और एक कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नानौली का रहने वाला है, जो हरियाणा के खनन माफियाओं से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
विनय यादव पुत्र सूर्यभान यादव, योगेश पुत्र विनोद निवासी जगाधरी, इकबाल पुत्र सतीश थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर, अंकित पुत्र सुभाष निवासी गांव कोहली वाला थाना खिजराबाद, संजीव कुमार पुत्र वेद सिंह निवासी गांव चुहड़पुर कलां, हरजिंदर सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा छछरौली, प्रभजोत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, छछरौली, ओम सिंह पुत्र बाबूराम निवासी गांव कोहली वाला खिजराबाद व फरार माफिया गुलशन निवासी इस्माईलपुर, तेजवीर पुंडीर निवासी जगाधरी, योगेश पुत्र रमेश निवासी डिगरीवाला खिजराबाद, पुष्पेंद्र, इमरान व प्रीतम निवासी देवधर सभी हरियाणा तथा फरमूद उर्फ भूरा व फरहान पुत्रगण फारुख निवासी गांव लोदिबांस थाना मिर्जापुर ईश्वर पाल पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव नानौली कोतवाली बेहट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें