फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन चार: प्रशासन अब भी कर रहा मंथन

विज्ञापन
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान नही खुले नेहरू मार्केट रेडीमेट बाजार व लोहानी सराय बाजार तिरापाल ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बीस एक्टिव केस होने के साथ ही रेड जोन में शामिल सहारनपुर जनपद को लेकर प्रशासन फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रहा है। जिलाधिकारी से व्यापारियों के कई संगठनों ने मुलाकात की। व्यापारी संगठनों की ओर से सूची सौंपी गई और अपनी बात रखी गई। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने फिलहाल थोक कपड़ा मार्केट को लेकर दिनवार और नियत समय में बाजार से माल सप्लाई करने को अनुमति दी है। शाम पांच बजे तक सब्जी-फल की बिक्री हो पाएगी। लॉकडाउन चार को लेकर और कितनी रियायतें देनी हैं। इस पर अभी फाइनल मुहर नहीं लग पाई है। इसके लिए व्यापारियों सहित सभी को बृहस्पतिवार को भी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोस्टर के हिसाब से खुलेंगे कपड़ा बाजार
-- शहर में साप्ताहिक बंदी को छोड़कर महंत कपड़ा मार्केट, लोहारों वाला घेर, वाधवा, मंगलम मार्केट सुबह सात से दस बजे तक खुलेंगे।
-- बलदेव मार्केट, बारूमल एंड कपूर मार्केट, रामा-कृष्णा मार्केट सुबह दस से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे।
-- शमीम मार्केट, लक्ष्मी मार्केट, अंकुर मार्केट, रायवाला शास्त्री मार्केट दोपहर एक से शाम चार बजे तक खुलेंगे।
-- प्रतापनगर, कालरा, प्रकाश, गोयल, शास्त्री एंड कन्हैया मार्केट शाम चार से सात बजे तक खुलेंगे।
-इन बाजरों में भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। केवल व्यापारियों को माल सप्लाई करने की इजाजत होगी।
असमंजस्य की बनी रही स्थिति
नकुड़ । लॉकडाउन 4 में मिली छूट को लेकर स्थिति साफ न होने से दुकानदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। बुधवार की सुबह कस्बे की अधिकतर दुकानें खुल तो गईं, लेकिन पुलिस की गाड़ी बाजार में आते ही धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरते चले गये। उधर, एसडीएम पीएस राणा ने बताया कि फिलहाल सब्जी की दुकानों को शाम पांच बजे तक तथा मिठाई की दुकानों को दोपहर बारह बजे तक खोलने के लिए छूट दी गई है। बड़गांव में भी बुधवार को बुक सेलर और मिठाई की दुकानों को पुलिस ने खुलने नहीं दिया। इससे इस कारोबार को करने वाले व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
15 दिन बाद खुले बैंकों पर उमड़ी भीड़
रामपुर मनिहारान। हॉट स्पॉट से बाहर किए गए रामपुर मनिहारान में बुधवार को 15 दिनों के बाद जैसे ही बैंक खुले तो पैसा निकालने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। खाता धारकों मरियम, महबूब, जीत राम, अक्षय कुमार, मोहन, सुरेश, मदन, गोपाल आदि का कहना था कि बैंक बंद होने से उनके पास रुपये खत्म हो गए थे। नगदी के अभाव में वे खाद्य सामग्री भी नहीं खरीद पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें